दमोह: लग्जरी कारों से शराब तस्करी का बढ़ा ट्रेंड, दमोह पुलिस अलर्ट; तीन मामलों में 9 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार,एसपी आनंद कलादगी
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026 दमोह जिले में लग्जरी कारों से अवैध शराब तस्करी के मामले बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि बटियागढ़, तेजगढ़ और देहात थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर महंगी कारों से शराब जब्त की गई तथा 9 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तस्कर संदेह से बचने के लिए लग्जरी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, जिन्हें पकड़ने का क्रम जारी।