जमुई: मणिदीप स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित मणिदीप स्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि दूसरे को शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं इस दुर्घटना में एक बच्चे को भी मामूली चोट आई है।