जमुई: ढंड गांव में पड़ोसियों ने होमगार्ड को लाठी से मारकर पैर तोड़ा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 ढंड गांव में मंगलवार की रात दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने के दौरान होमगार्ड शैलेंद्र कुमार की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे होमगार्ड का एक पैर टूट गया। जिसका इलाज डॉक्टर विशाल आंनद के द्वारा किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।