भिवानी: लोहड़ बाजार कुम्हारों की गली निवासी महिलाओं ने घंटाघर चौक स्थित जलघर पर पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
स्थानीय घंटाघर चौक पर स्थित जलघर पर लोहड़ बाजार कुम्हारों की गली निवासी महिलाओं ने पेयजल की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन,प्रदर्शन कर दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर कई बार अधिकारियों का अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिसको लेकर आज उन्होंने प्रदर्शन किया।