बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन के पास से नगर थाना की पुलिस ने शराब के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह कामयाबी नगर थाना की पुलिस को स्टेशन के पास स्थित गीतांजली होटल के नजदीक मिली. गिरफ्तार होने वाले आरोपितों में अररिया जिला के लौसी थाना अंतर्गत डुमरिया निवासी स्वर्गीय दिलीप साह का पुत्र गुलाब चंद कुमार एवं पूर्वी इंदिरा नगर कंकड़बाग पटना निवासी भोला प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं.