मीनापुर: धर्मपुर चौक के पास मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मारी, 1 की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के समीप शुक्रवार रात करीब 8 बजे मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद धर्मपुर चौक पर अफरा-तफरी मच गई।