तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र गंडक कॉलोनी से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र गंडक कॉलोनी से पुलिज़ ने मिनी गयं फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए दो लोगो को हथियारों के साथ सोमवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगो मे जयसिंहपुर का हरेंद्र शर्मा व प्रिंस कुमार है। दोनों हथियार का पूजा कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इनके पास से कई हथियार बरामद हुए है।