फारबिसगंज: फारबिसगंज के कॉलेज चौक स्थित चार दुकानों में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज के कॉलेज चौक पर चार दुकानों में चोरी की घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मौके पर दुकानदारों ने बताया कि हजारों रुपए के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदारों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।