सिमडेगा: जिला कंट्रोल रूम के पास अज्ञात वाहन के धक्के से विक्षिप्त महिला की हुई मौत
शहर में इधर-उधर भटकते रहने वाली एक विक्षिप्त महिला को 10 सितंबर की अहले सुबह 4:30 बजे जिला कंट्रोल रूम के पास अज्ञात वाहन धक्का मार कर फरार हो गई जिससे मौके पर ही विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मॉर्निंग वॉक करने वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस इसके शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतार कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।