धनवार: धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा- प्लस टू का भवन बनवाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन से करेंगे बात
धनवार विधायक सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे धनवार में मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रीमति जानकी कन्या उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा दिलाने के साथ भवन बनवाने हेतु सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन से बात करेंगे।