अनूपगढ़: एसएफआई के अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष ने ASI कालूराम मीणा और कांस्टेबल पर लगाए मारपीट के आरोप
एसएफआई के अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष सुदेश बिश्नोई ने एएसआई कालूराम मीणा और कांस्टेबल श्रवण पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष ने आज सोमवार सुबह 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती के दौरान बताया कि एएसआई कालूराम मीणा नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे टारगेट किए हुए थे इस कारण एएसआई ने कांस्टेबल के साथ मिलकर उससे मारपीट की है। वही एएसआई ने सभी आरोपो को गलत बताया है।