अनूपगढ़: भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव बिंजोर में लगा लैला मजनू का मेला
भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव बिंजौर में लैला मजनू का मेला लगा हुआ है। इस मेले में राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालु पहुंचकर लैला मजनू की मजार पर सजदा करते हैं। आज श्रद्धालुओं ने सजदा कर मन्नतें मांगी। सरपंच मनवीर सिंह ने आज रविवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि मेले के दौरान बीएसएफ, पुलिस, सीआईडी, आईबी के जवान भी मेले में तैनात है।