अनूपगढ़: प्राचीन करणी माता मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक को दी गई श्रद्धांजलि
अनूपगढ़ के प्राचीन करणी माता मंदिर में आज रविवार सुबह 10:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हुकम सिंह ने बताया कि आज श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने बताया कि आज श्रद्धांजलि सभा के दौरान भगवान सिंह के द्वारा किए गए समाज सेवा और बालिका उत्थान के कार्यों पर भी चर्चा की गई।