अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने पंचायत समिति के पास से एक महिला को 963 ग्राम पोस्त के डंढल सहित गिरफ्तार किया
अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति के पास से एक महिला को 963 ग्राम पोस्त के डन्ढ़ल सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज सोमवार सुबह 6:30 बजे बताया कि यह कार्रवाई एसआई सरदार सिंह मीणा और उनकी टीम के द्वारा की गई है। कार्रवाई के दौरान अनूपगढ़ के प्रेमनगर के वार्ड नंबर 3 में रहने वाली माया पत्नी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया।