अनूपगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। सीआई ईश्वर जांगिड़ ने आज आज रविवार सुबह 10:30 बजे बताया कि युवती ने 20 अप्रैल 2025 को अमनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अबोहर पर शादी का जलसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।