चकरनगर: चंबल पुल पर बाइक खड़ी कर युवक नदी में कूदा, लापता
सहसों थाना क्षेत्र के बलजु का पुरा गांव निवासी 42 वर्षीय शेर सिंह पुत्र गोधन सिंह ने रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे चंबल पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद वह नदी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्रीकांत सिंह और चकरनगर व सहसों थाना पुलिस ततकाल मौके पर पहुंची तथा तलाश शुरू कराई।