सागर नगर: कलेक्टर का निर्देश: CM हेल्पलाइन पर शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी जाए
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार दोपहर 12 बजे समय सीमा बैठक में निर्देश दिए सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण रूप से निराकृत कराएं। लंबित रहने वाली शिकायतों के विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायतों का निराकरण कराएं, हेल्पलाइन की खराब स्थिति एवं शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की 1-1 वेतन वृद्धि रोकी जाए।