सागर नगर: मध्यप्रदेश बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने नई भर्ती के संबंध में ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के आउट सोर्स कर्मचारियों ने कार्यालय अधीक्षण अभियंता को सोमवार दोपहर 1 बजे ज्ञापन सौंपा है जिसमें आउट सोर्स कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा 49263 पद स्वीकृत किए गए है उसके पहले अनुभवी आउट सोर्स कर्मियों को विभागीय परीक्षा के बाद नियमित किया जाए उसके बाद नई भर्ती की जाए।