सागर नगर: गाली-गलौज और मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं होने पर फरियादी ने एसपी कार्यालय में की शिकायत
शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाई नरवा के रहने वाले परमू अहिरवार सोमवार दोपहर 2:00 एसपी कार्यालय पहुंचकर मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने की शिकायत की है।परमू अहिरवार ने बताया कि 31 जुलाई को मैं खेत पर गया खेत में मवेशी फसल खराब कर रहे थे. मेने मवेशियों को खेत से भगाया तो गांव के ही धन प्रसाद यादव गालियां देने लगे और मारपीट की।