कलान: ग्राम तारापुर बड़ा के प्रधान सहित दस लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम तारापुर बड़ा निवासी परमानन्द यादव ने गांव के ही सत्यपाल सिंह व रविन्द्र सिंह यादव सहित इनके परिवार के दस लोगों के विरुद्ध रंजिशन घर मे घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से मारपीट कर उसे व उसके बुजुर्ग पिता अतर सिंह,बाबा कलक्टर सिंह को गम्भीर रूप से घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।