कलान: कलान तहसील में तहसील समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी समस्याएं 34 शिकायत दर्ज
शाहजहांपुर जिले केकलान तहसील सभागार मे शनिवार को सीङीओ अपराजिता सिंह की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस से सम्बन्धित समस्याएं एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा सुनकर तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।