कलान: कम्मरपुरमें चकमार्ग पर अवैध कब्जे का स्थलीय निरीक्षण करने गये लेखपालों हमला,रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर में एसडीएम के आदेश पर चकमार्ग पर अवैध कब्जे का स्थलीय निरीक्षण और सीमांकन करने गये क्षेत्रीय लेखपाल उग्रसेन सिंह और सहयोगी लेखपाल राकेश कांत पर राजनैतिक संरक्षण प्राप्त चकरोड पर अवैध कब्जेदार भाइयों ने हमलाकर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लेखपालों के साथ गाली गलौज और मारपीट की है।