टीकमगढ़: ग्राम पंचायत जुड़ावन में सुदूर सड़क में मशीनों से कराया गया काम,पंच की शिकायत पर कार्यक्रम अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश
जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ज्यादातर पंचायत में मशीनों से काम कराया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को ग्राम पंचायत जुड़ावन का सामने आया है। करीब 20 लाख रुपए की सुदूर सड़क में मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराया गया। पंच की शिकायत पर मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं