टीकमगढ़: धजरई तिराहा पर हाट बाजार में दौड़ा दौड़ा कर मारपीट,पुराने विवाद को लेकर दो लोगो ने एक महिला और व्यक्ति को सरेआम पीटा
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धजरई तिराहा पर सरेआम एक महिला और पुरुष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना हाट बाजार के दौरान मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन दो लोग एक युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटते रहे।