सहजनवा: सहजनवा इलाके में 14 वर्षीय किशोरी से रेप की कोशिश, पड़ोसी ने छेड़खानी कर किशोरी के कपड़े फाड़ दिए
गोरखपुर के सहजनवा इलाके में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर सो रही 14 साल की किशोरी से रेप का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर दांत से काट लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक घर से भाग गया। इस घटना के बाद रविवार को किशोरी की मां ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।