बाराबंकी में प्रदूषण जांच केंद्रों पर एमवीआई का औचक निरीक्षण, फर्जी PUC पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी
बाराबंकी। बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और वाहनों की सही जांच सुनिश्चित करने के लिये परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमिताभ राय के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) बलवंत सिंह यादव ने शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मोटरयान निरीक्षक ने केंद्रों पर मौजूद जांच मशीनों की कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर अपडेट, कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट और जारी किये जा रहे पीयूसी प्रमाण-पत्रों के रिकॉर्ड की गहनता से पड़ताल की।
ऑनलाइन पोर्टल पर सही डेटा अपलोड जांचने हेतु कई केंद्रों पर धुआं जांचने वाली मशीनों और वेबकैम की स्थिति का जायजा लिया तथा संचालकों को बिना वाहन की भौतिक जांच किए या फर्जी तरीके से प्रदूषण प्रमाण-पत्र जारी करने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द करने, सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क सूची को स्पष्ट रूप से केंद्र के बाहर लगाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर पाई गई मामूली खामियों को लेकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी और तय समय सीमा के भीतर सुधार करने को कहा गया।
इस तरह की कार्रवाई के लिए एक लाइक तो बनता है 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #PollutionCheck #PUC #RTOBarabanki #RoadSafety
Nawabganj, Barabanki | Nov 28, 2026