गौनहा: मटियरिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में द्वारदह नदी पर बालू खनन तस्करों ने पुलिस दल पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी जख्मी
बालू खनन तस्करों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव स्थित द्वारदह नदी कि है। जहा बालू खनन माफिया व पुलिस के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। मामले को लेकर 18 लोग नामजद व 25 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।