औरैया: दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर को राहत नहीं, दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज, 13 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर
थाना सहार क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में सत्र अदालत ने आरोपी सास और ससुर को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने आरोपी सास सावित्री देवी और ससुर नत्थू सिंह तोमर की दूसरी जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। पत्रावली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले में वादी