दिल्ली प्रोटेस्ट में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुरैना पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार
मुरैना। आज दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता बंधुओं को मुरैना पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने, सरकार की नीतियों का विरोध करने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े करता है।
लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाना उचित नहीं है। सरकार और प्रशासन को यह समझना चाहिए कि जनता की आवाज सुनना लोकतंत्र की मजबूती है। पुलिस को कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।
हम मुरैना पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मांग करते हैं कि पूरे मामले में निष्पक्षता से विचार किया जाए और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
Morena, Morena | Oct 12, 2026