मुरैना में कोबरा ने गर्दन पर गड़ा दिए दांत, मरणासन्न हालत में कुथियाना गांव से पहुंचा मजदूर, डॉ. अनिल व्यास की टीम ने मुरैना में ही बचाई जान, आईसीयू में भर्ती
मुरैना। बाजरे की फसल काटने आए झांसी के एक मजदूर को कोबरा सांप ने गर्दन पर डस लिया। सांप के काटने के बाद मजदूर की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसके बचने की उम्मीद भी मुश्किल नजर आ रही थी, जब उसे गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल लाया गया, तब चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। इस दौरान डॉ. अनिल व्यास और उनकी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और चिकित्सकीय प्रयासों से मरीज की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र हरगोविंद निवासी झांसी बाजरे की फसल काटने के लिए कुथियाना गाँव में खेत पर आया हुआ था। इसी दौरान कोबरा सांप ने उसकी गर्दन पर खेत में आराम करते समय डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। साथी मजदूर उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। जब उसकी �
Morena, Morena | Oct 10, 2026