विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, दिखाया साहस और अनुशासन
मुरैना/
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मातृ शक्ति इकाई 'दुर्गा वाहिनी' द्वारा मुरैना शहर के सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा नगर से शुरू होकर एक भव्य शक्ति संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवतियों और महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शक्ति, साहस व अनुशासन का अनूठा परिचय दिया।