हाथरस: गांव रुहेरी में एक युवक को मोबाइल के विवाद को लेकर दबंग ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने युवक का कराया डाक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में बीती रात एक युवक को मोबाइल के विवाद को लेकर दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायल युवक की शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने घायल युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।