भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस ने जिला महात्मा गांधी अस्पताल से गुम हुई 3 वर्षीय मासूम को कुछ ही देर में ढूंढकर पिता को सौंपा
भीलवाड़ा। जिला महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) परिसर से शनिवार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते बच्ची को कुछ ही समय में सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया,चित्तौड़गढ़ जिले के साड़ा थाना क्षेत्र के ओछड़ी निवासी भीमराज गाडिया लोहार अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल आए थे।