रायडीह: पानी, बिजली और सड़क की मांग लेकर टांगराटोली के ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे
Raidih, Gumla | Jun 2, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत विरकेरा टांगराटोली गांव के ग्रामीण मंगलवार को समाजसेवी कमल किशोर किसान के अगुवाई में ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महतो को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।