बरहट: केतरू नवादा में महिला के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Aug 12, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र केतरू नवादा में सोमवार को महिला के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को 6 बजे से शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग महिला के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़िता रानी देवी ने थाने में आवेदन देकर पड़ोसी राजेश यादव समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया।