बेलहर: बाबू रामपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, बेलहर सीएचसी से बांका रेफर
Belhar, Banka | Sep 3, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के बाबूरामपुर गांव में जमीन विवाद में गुरुवार की सुबह 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के अश्विन राज, नवल यादव और मुकेश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायल शिकायत लेकर जिलेबिया मोड़ थाना पहुंच गए। जहां से पुलिस प्रतिवेदन पर इलाज के लिए तीनों घायलों को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।