गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हल्का गश्त एवं अवैध शराब की धरपकड़ के दौरान पुलिस टीम सल्लोपाट बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाजार चार रास्ता से गडूली मार्ग पर एक व्यक्ति पेड़ के नीचे काले रंग का बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया।