गुना नगर: गुना कलेक्टर ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए प्रबंधन के साथ बैठक की
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। 22 मार्च को सामने आई जानकारी में बताया गया, एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने, आभा आईडी के लिए स्पष्ट फॉरमैट, सुरक्षा, बेहतर सुविधाएं, ओटी, ब्लड बैंक, सर्जरी आदि को लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर ने हर सप्ताह अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक करने ओर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की निर्देश दिए।