गुना नगर: सिंगवासा तालाब पर 'विश्व जल दिवस पर' पानी बचाओ आंदोलन से जुड़े सदस्यों ने की परिचर्चा, जिला प्रशासन को सौंपा जल प्रस्ताव
गुना में सिंगवासा तालाब पर 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर पानी बचाओ आंदोलन के लोगों ने परिचर्चा का आयोजन कर जिला प्रशासन के नाम जल प्रस्ताव पास किया गया। जल चिंतकों ने कहा, 20 वर्षों में पानी बचाने के लिए अभियान चलाए, लोगों में जागरूकता भी आई है। शासन प्रशासन का समर्थन भी मिला। जरूरत है छत का पानी घर के नीचे, शहर का पानी शहर और जिले का पानी जिले में रोकने की।