गुना नगर: क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में नहीं हो रही परीक्षाएं, एबीवीपी ने कुलपति को दिया ज्ञापन
गुना में क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय को स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है, लेकिन अभी तक विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हुई। 22 मार्च को सामने आई जानकारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बीते रोज कुलगुरु को ज्ञापन दिया। परीक्षाएं शुरू करने की मांग की। कहा, परीक्षा का समय 3 माह लेट हो गया। दूसरे सत्र की परीक्षा में भी 90 दिन का समय होना चाहिए।