गुना नगर: गुना में 22 मार्च को मनाई गई शीतला अष्टमी, मंदिरों में पूजन के लिए महिलाओं की लगी लंबी कतारें
गुना में शीतला माता मंदिरों पर शीतला अष्टमी पर्व मनाया गया। 22 मार्च को बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से मंदिरों पर पहुंची और बासोड़ा का भोग लगाकर माता का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। 21 मार्च को भी शीतला सप्तमी मनाई गई। शीतला सप्तमी अष्टमी पर एक दिन पहले बनाए गए बासी भोजन से माता को भोग लगाया जाता है। बासी यानी ठंडे भोजन को शीतलता का प्रतीक माना जाता है।