गुना नगर: तहसील परिसर में कैंटीन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, स्व सहायता समूह की महिलाएं करेंगी कैंटीन का संचालन
गुना तहसील परिसर में 22 मार्च को कैंटीन निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। कलेक्टर केके कन्याल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे के निर्देशन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने नवाचार किया जा रहे हैं। तहसीलदार जीएस बेरवा, कमल मंडेलिया और कैंट थाना टीआई अनूप भार्गव की मौजूदगी में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कैंटीन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।