बक्सर: मुजफ्फरपुर-वास्कोडिगामा स्पेशल ट्रेन से बक्सर स्टेशन पर चोरी के तीन मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 11, 2025 आरपीएफ की टीम ने दो मोबाइल चोरों को बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ लिया है. सफलता ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार द्वारा गठित टीम को शुक्रवार को 3:30 बजे अपराहन में मिली. एक आरोपी की पहचान जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार खुर्द निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई. जिसके पास चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है.