बागपत: अमीनगर सराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, बागपत विधायक योगेश धामा भी पहुंचे
Baghpat, Bagpat | Aug 12, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे अमीनगर सराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बागपत विधायक योगेश धामा मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।