बहादुरपुर: गुपलिया गांव में मामूली विवाद में दबंग ने 23 वर्षीय युवक से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुपलिया गांव में दबंग ने 23 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गुपलिया निवासी सोनू जाटव उम्र 23 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को रात आठ बजे गांव के ही राजकुमार जाटव ने गेहूँ बेचने की बात को लेकर डंडे से मारपीट की है।