लाडनूं: लाडनूं कस्बे में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Ladnu, Nagaur | Nov 3, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में रविवार को ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक दो दिन पूर्व ही अपने गांव जेगनिया से लाडनूं अपने ससुराल आया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।