डुमरांव: डुमरांव थाना के पास ट्रांसफार्मर खराब, 4 घंटे से बिजली गुल; मरम्मत के लिए आरा से विशेष एमआरटी टीम बुलाई गई
Dumraon, Buxar | Oct 17, 2026 डुमरांव थाना के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले चार घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। 200 केवीए क्षमता वाले इस ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी के चलते संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।