चूरू: गांव सीतसर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Churu, Churu | Oct 3, 2025 चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के सीतसर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतसर निवासी घायल 35 वर्षीय सुभाष ने बताया कि गांव के ही बुल्ला, नानू व एक अन्य युवक गाड़ी में बैठाकर उसे खेत में ले गए।