चूरू: विजयदशमी पर रेलवे ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन, अतिथियों ने किया राम का राजतिलक
Churu, Churu | Oct 2, 2025 चूरू रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड में विजयादशमी पर्व पर गुरुवार शाम हनुमान कला मंदिर समिति की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विजयदशमी समारोह में भामाशाह ओमप्रकाश लखोटिया और सुरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।