चूरू: सवाई सागर में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते जयकारों के साथ पहुंचे
Churu, Churu | Oct 2, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर नवरात्रि के नौ दिनों तक चली पूजा-अर्चना और भक्ति के बाद गुरुवार शाम को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सवाई सागर में विसर्जन किया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और कॉलोनियों से प्रतिमाएं आकर्षक झांकियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सजाकर लाई गईं। श्रद्धालु डीजे की गूंजती धुन पर नाचते-गाते, जयकारों के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचे।